• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • On Doctors' Day, the Inner Wheel Club of Banaras 312 honored doctors and Chartered Accountants and facilitated free dialysis for two patients.

डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 ने चिकित्सकों व सीए का किया सम्मान, दो मरीजों की कराई निःशुल्क डायलिसिस

वाराणसी। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 द्वारा हिन्दू सेवा सदन हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सम्मान एवं सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके समर्पण, निष्ठा एवं मानव सेवा की भावना की सराहना की गई। साथ ही सीए डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए नीरज कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए दो जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस कराई गई। क्लब की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है तथा क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. नैना गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्य सचिन राधा सिंह, सिंपल अग्रवाल, नमिता सिंह, प्रियंबदा सिंह, सुषमा शुक्ला, बिंदु गुप्ता, राजश्री जैन, रेखा सिंह, लक्खी गुप्ता, बीना साहनी एवं सुनीता साहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।