• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The pair of Gaurav-Krishna Dayal and Jhunjhun-Harshit were victorious, Ashok Singh also won the match.

गौरव-कृष्ण दयाल और झुनझुन-हर्षित की जोड़ी विजयी, अशोक सिंह ने भी जीता मुकाबला।

वाराणसी, 25 मई। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। युगल वर्ग में गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी ने नूरैन खान-वैभव नारायण सिंह को सीधे सेटों में 23-5, 25-10 से हराया। वहीं जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता और हर्षित केसरी की जोड़ी ने अश्वनी मौर्य-प्रियांशु यादव को 15-18, 25-4, 25-8 से पराजित किया।

एकल मुकाबले में अशोक कुमार सिंह ने निशांत सिंह को 25-8, 25-10 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के मैच अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में संपन्न हुए। 26 मई को केवल महिला वर्ग के युगल मुकाबले खेले