मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश /मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि चमरूआ निवासी अजय वाल्मीकि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद मानसिक तनाव में था। इसी दौरान वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय सचिव फुरकान अहमद ने भी युवक को काफी देर तक समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाया।
काफी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रेम प्रसंग और आत्महत्या के प्रयास से जुड़ी जानकारी स्थानीय स्तर पर सामने आई चर्चा पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।