• Home
  • Uttar Pradesh
  • Kheri
  • A stir was created in Katkusma village, under the jurisdiction of the Kheri police station, after the body of a man, aged around 50, was found hanging from the angle iron of a trolley.

थाना खीरी क्षेत्र के कटकुसमा गांव में एक ट्रॉली के एंगल से करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक सीतापुर जिले के भदफर गांव का निवासी बताया जा रहा है और अपने बहनोई के घर आया हुआ था। ग्रामीणों ने उसे फंदे से लटका देखा, जबकि उसके पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

● लखीमपुर खीरी के बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के भिड़ौरी के भूलनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

● पलिया नगर के पांडे बाबा मोहल्ले में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।