• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Rashtriya Bajrang Dal Performs 'Shastra Pujan' (Worship of Weapons) and Organizes a Grand Vehicular Procession on Vijayadashami

विजयादशमी पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, निकाला भव्य वाहन जुलूस

धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश, सुंदरपुर से गुरुधाम स्थित श्रीराम मंदिर तक निकली यात्रा वाराणसी। विजयादशमी के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, काशी के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य शस्त्र पूजन एवं वाहन जुलूस का आयोजन किया गया। सुंदरपुर चौराहा स्थित श्री मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन के बाद वाहन जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुधाम स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से धर्म, संस्कृति, साहस, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, साहस और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, काशी के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल काशी प्रांत के प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं सनातनी समाज के लोग उपस्थित रहे। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।