• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Ration cards and Ayushman Bharat cards were distributed to eligible beneficiaries in the presence of the District Magistrate and the Superintendent of Police.

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए।

रामपुर ।उत्तर प्रदेश/ रामपुर तहसील स्वार इस दौरान अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसुनवाई के साथ-साथ पात्र नागरिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।