• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Report card distribution ceremony concludes at Sant S. Ram Inter College; chief guest Dr. Dilip Lodhi distributes umbrellas to the children.

संत एस. राम इंटर कॉलेज में रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह संपन्न, मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप लोधी ने बच्चों को बांटे छाते

संत एस. राम इंटर कॉलेज में कक्षा पी.जी. से 8वीं, 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र  देकर किया गया सम्मानित भीषण गर्मी को देखते हुए सभी छात्रों को तेज धूप से बचाव के लिए दिए गए छाते

लखनऊ (आर एल पाण्डेय): जानकीपुरम विस्तार स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संत एस. राम इंटर कॉलेज में कक्षा पी.जी. से 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक डॉ. दिलीप लोधी उपस्थित रहे। 

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप लोधी ने वर्ष भर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र सौंपे  उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है और सभी विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस वर्ष बढ़ती हुई भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं कल्याणकारी कदम उठाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को धूप से सुरक्षा के लिए एक-एक छाता उपहार स्वरूप वितरित किया गया। इसके साथ ही, बच्चों को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने, तेज धूप से बचने और प्रचुर मात्रा में जल व तरल पदार्थों का सेवन करने जैसे महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए।इस मौके पर पार्षद दीपक लोधी, प्रधानचार्या मिथिलेश कनौजिया, नन्द किशोर लोधी(चाचा जी), शिक्षकगण       एवं गीता परिवार से गीता परिवार जानकीपुरम टीम के कार्यकर्ता-