• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Saraswati Vidya Mandir Inter College, Gulabbadi, operated by the Bharatiya Shiksha Samiti, affiliated with Moradabad Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan

मुरादाबाद विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाडी,

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद(हिंदी व अंग्रेजी माध्यम ) में आज दिनांक 01/09/2026, दिन मंगलवार को कक्षा 10 के भैया बहनों की बोर्ड परीक्षा 2027 दृष्टिगत को करते हुए अभिवावक गोष्टी का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम  श्री देवेश जी (प्रबंधक डिप्टी जगन्नाथ सरस्वती शिशु मन्दिर कटघर व महानगर सह संघचालक- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) श्री बृजेश चंद्र सिंह (प्रबंधक- सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज गुलाबबाडी, मुरादाबाद व नगर संघचालक-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री डॉ0 मुनेन्द्र पाल सिंह जी (सेवनिवृत अध्यापक- जी0जी0ई0सी0 मुरादाबाद) व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवेंद्र कुमार जी आदि ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया I कार्यक्रम के संचालन श्री रमेश चंद्र जी द्वारा सभी अतिथि बंधुओं का परिचय कराया गया और सभी अथितियों को तिलक लगाकर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया I कार्यक्रम में आये हुए अभिभावकों ने कक्षा 10 के भैया बहनों के शैक्षिक विकास हेतु अपने-अपने मत दिये I श्री डॉ  मुनेन्द्र जी ने  परीक्षा हेतु सभी भैया बहनों को सुझाव दिये I विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवेंद्र कुमार जी ने  अभिभावकों व भैया बहनों को उनकी व माता पिता की जिम्मेदारी आभास कराते हुए बताया कि  सभी अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें I जैसे . भैया बहनों के खान-पान का ध्यान रखें I

. जंक फूड न खाने दें I

. अध्ययन का समय निश्चित हो I

. मोबाइल का सदुपयोग करें यदि आवश्यक न हो तो बच्चों को मोबाइल न दें I

. बच्चों पर अनायास दवाव न बनाएं और अनायास विवादों से भी दूर रखें I

. अन्य बच्चों से तुलना न करें I 

. अपने पुत्र/पुत्री पर विश्वास करें  और अकेला न रहने दें I

. घर का बातावरण अनुकूल व शांत बनाएं I

. माता पिता भी मोबाइल का प्रयोग बच्चों के सामने करें   क्योंकि जैसा हम करते हैं वैसा ही बच्चा अनुसरण करता है  . बच्चों के अध्ययन के समय आप उनके पास बैठें और उनके अध्ययन में जितनी भी सहायता हो सकती है उतनी करें  . अपने बच्चों को ज्ञानबर्धक कहानियां सुनाएँ I     इसके साथ साथ प्रधानाचार्य श्री रवेंद्र जी सभी भैया बहनों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी भैया बहन अपने आप पर विश्वास रखें  अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री बृजेश जी सभी भैया बहनों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम में सभी अभिभावक बधुओं का बहुत आभार व्यक्त किया I छायाकन श्री  आचार्य श्री विनोद जी ने किया तथा कार्यक्रम में अभिभावकों की व्यवस्था आचार्य श्री राजेश जी ने की I