• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The maternal deities of Harela Bakhai distributed vermilion and saffron paste, copies of the Sundarkand, and Hanuman's *prasad*.

हरेला बाखई की मातृ शक्तियों ने सिंदूर चोला, सुंदरकांड व हनुमंत प्रसाद बांटा

लखनऊ। ज्येष्ठ अधिमास मंगल पर हरेला बाखई द्वारा पांच मंदिर, इंद्रप्रस्थ नगर महानगर में हनुमंत प्रसाद का वितरण किया । मातृ शक्तियों दिव्या उपाध्याय, चंदा अर्जेल, पुष्पा वैष्णव ,शशि पांडे, चांदनी सिंह, गीता यादव, कल्पना सचान, आभा जोशी, सुधा वर्मा, अंजनी राय, तथा अन्य हनुमान भक्त महिलाओं द्वारा प्रसाद बनाने और वितरण करने का कार्य के साथ साथ सुंदरकांड पाठन में  सहभाग किया।

प्रसाद वितरण से पूर्व संस्था की प्रगति के  लिए हरेला बाखई अध्यक्ष हरीश उपाध्याय व सदस्यों ने  हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल से चोला अर्पण किया। जिसके पश्चात्  सुंदरकांड का पाठ किया गया।

 हनुमान प्रसाद वितरण के दौरान संस्था के संरक्षक आनंद कुमार अग्रवाल बृजवासी , श्रीमती गोदांबरी उपाध्याय, धना बाफिला,निर्मला पंत के अतिरिक्त उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरीश पंत,महासचिव भारत बिष्ट, अखिल भारतीय पार्वतीय उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय संरक्षक योगेश तिवारी, शशि जोशी, रामलीला समिति महानगर के महासचिव गिरीश जोशी सलाहकार हेम पंत, संजय श्रीवास्तव,सी एम जोशी, मोहन चंद्र लखचौरा, कमला जोशी, राम सिंह उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष  श्री उपाध्याय ने बताया कि संस्था द्वार जन सामान्य में धार्मिक चेतना जगाने के लिए गत कई वर्षों से समय समय पर सुंदरकांड, ज्येष्ठ हनुमंत भंडारा , भजन कीर्तन व धार्मिक आयोजन किए जाते हैं इसके अतिरिक्त  सामाजिक कार्यों मेडिकल कैंप, वृक्षारोपण का आयोजन भी किया जाता है जिसमें क्षेत्रीय लोगों को सहभागिता होती है।