जय श्रीराम’ ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा
लखनऊ। ज्येष्ठ माह 6वे मंगलवार के उपलक्ष्य में अष्टम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, डॉ.शांतनु एवं अन्य फैकल्टी के मार्गदर्शन में पवन गर्ग एवं सहयोगियों में डॉ. ऋषभ मिश्रा, अमित सिंह,अखिलेश वर्मा,पूजा सिंह ,दीपेंद्र पांडे, शालिनी वर्मा,लोकेश शुक्ला, मनोज ,संतोष सिंह, रुचि वर्मा, पुरुषोत्तम यादव, दीपू तिवारी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार एवं डॉ.कुमार शांतनु द्वारा पूजा अर्चना करके प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। अष्टम विशाल भंडारे का आयोजन मंगलवार को दोपहर एक बजे से प्रसाद वितरण समाप्ति तक किया गया। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का रहा। कार्यक्रम में धार्मिक नारों ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा समस्त विभाग के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, जल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।