• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Anand Mohan Gupta (Advocate), President, and Kapil Gupta (Advocate), General Secretary of the Moradabad Bar Association and Library, paid a courtesy call on the Chief Minister.

मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट और महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने मुख्यमंत्री शिष्टाचार भेंट की

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद प्रवास के दौरान दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के प्रतिनिधि मंडल के रूप में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट और महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की |

 जहां पर उनके द्वारा  माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मुरादाबाद जिले से कटकर अमरोहा और संभल दो नए जिले बनने के कारण मुरादाबाद के  न्यायालय का कार्य कई जिलों में बट गया है जिस कारण यहां पर मंडल स्तरीय कोर्टस को बनाया जाना अति आवश्यक है जिससे अधिवक्ताओं का काम बढेगा और आमजन को भी छोटे-छोटे कामों के लिए दूर-दूर की यात्रा करनी पड़ती है उससे भी उन्हें निजात मिलेगी | बार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से जिन न्यायालयों की मांग की गई उसमे  ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी)  की मांग की जिसमे मुरादाबाद मण्डल के सभी जिलों के लोगो को देहरादून जाना पड़ता है साथ ही  विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इनकम टैक्स के न्यायालय की मुरादाबाद में स्थापना की मांग की जिसके लिए मुरादाबाद मंडल के लोगों को कानपुर नगर जाना पड़ता है एवं आर्थिक अपराधों से संबंधित विशेष न्यायालयो अलावा अन्य महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय न्यायालयो के स्थापना की की मांग रखी साथ ही साथ माननीय अध्यक्ष और महासचिव महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली चैंबरों की संकट को समाधान हेतु मुरादाबाद कचहरी में बहुमंजिला चैंबरों के निर्माण की भी मांग रखी गई साथ ही साथ अध्यक्ष महोदय और महासचिव महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को 4 जून 2026 महानिरीक्षक निबंधन के द्वारा जारी आदेश को वापस लेने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया |