मुगलसराय। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन, अरिंदम द्वारा समाज सेवा के तहत मुगलसराय कोतवाली जनता दरबार परिसर में आम नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने इसका उद्घाटन करते हुए संस्था के जनहितकारी कार्य की सराहना की और इसे पुलिस-समाज सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक डीडवानिया, सचिव हरि अग्रवाल, मोहित बाजोरिया, राघवेंद्र सारस्वत, मनोज जालान सहित संस्था के सदस्य एवं कोतवाली के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।