वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साधोगंज-भिटी मार्ग से दादूपुर महिमापुर होते हुए चौरघटापुल साईपुर चौराहे तक 9.60 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब ₹243 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और किसानों, व्यापारियों व विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा कि यह परियोजना पिंडरा के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सड़क बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।