• Home
  • Uttar Pradesh
  • Shahjahanpur
  • The administration arrived to demolish the house, and a father and two sons hanged themselves in protest, causing panic among officials.

मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन, विरोध में बाप और दो बेटे फंदे पर झूले; अफसरों में मचा हड़कंप

यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मकान गिराने के विरोध में पिता और दो पुत्रों ने फंदा लगा लिया। आनन-फानन तीनों को बचाया गया। एक बेटे के गले में फंदा ज्यादा कसने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शाहजहांपुर के जलालाबाद के मझरेता मगटोरा गांव में चकरोड पर बने मकान को गिराने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने पिता और उसके दो पुत्रों ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बचाया।