मंडल मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद मेंकार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया| कार्यक्रम में वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 के विजेता रहे शाकिर अली एडवोकेट को मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और विजेता की ट्रॉफी एवं प्रतियोगिता के उपविजेता राजकुमार गौतम एडवोकेट को भी प्रशस्ति पत्र एवं उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई| कार्यक्रम में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए | प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सहयोगियों को भी इस अवसर पर बार एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया गया| बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने इस अवसर पर विजेता उपविजेता और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है और इसमें प्रतिभा करना और इसमें विजय होना आपकी मानसिक परिपक्वता का प्रमाण है । जिसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिम के द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज एक बहुत ही अच्छा इंडोर गेम है जो कि व्यक्ति में विषम परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है | उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन अधिवक्ताओं और पुलिस के मध्य भी किया जाना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महोदय का भी धन्यवाद ज्ञापित कि उनके कार्यकाल में पुलिस और अधिवक्ताओं में अच्छा सामंजस्य रहा है जिससे समाज में न्याय मिलने की गति में वृद्धि हुई है | विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अधिवक्ताओं की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है ऐसे में शतरंज जैसे खेल उनकी शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है । उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और पुलिस का संबंध समाज में न्याय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जहां न्याय व्यवस्था इस बात पर जोर देती है कि भले ही सौ अपराधी छूट जाए लेकिन एक निर्दोष को सजा ना हो ऐसे ही पुलिस इस बात का प्रयास करती है कि समाज में एक भी अपराधी ना रहे समाज अपराध और भय मुक्त रहे| इसके आयोजन के लिए उन्होंने बार एसोसिएशन को बधाई दी |
वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा जी ने कहा कहा कि यह एक दुर्लभ संयोग है की आदरणीय स्व.शिवनारायण गुप्ता जी के आगे भी वरिष्ठ अधिवक्ता लगता था और उनके सुपुत्र श्री सुधीर गुप्ता जी भी मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं | उन्हें आदरणीय स्वर्गीय शिवनारायण गुप्ता जी एडवोकेट से बहुत कुछ सीखने को मिला और आज वह इस अवसर पर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं| वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता जी ने बताया की कीर्ति शेष शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट जी ने अपने जीवन में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों के मुकदमों को मुफ्त में लड़ा था जिस कारण उन्हें मुरादाबाद नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया था और उनके साथ उन्हें ब्रजघाट पुल के उद्घाटन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ था| कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह एवं समस्त अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्होंने बताया कि उन्हें स्वर्गीय शिवनारायण गुप्ता जी से बहुत कुछ सीखने को मिला वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे और उनका व्यवहार व्यक्तित्व बहुत ही सहज और सरल था वह हमेशा अपने कनिष्ठों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सहजता से उपलब्ध रहते थे |
इस अवसर पर आदेश श्रीवास्तव, राकेश जौहरी, अभिषेक भटनागर, गिरीश चंद्र जैकबाल मुकेश चंद्र भारद्वाज जी एवं श्रीकांत उपाध्याय, मनोज कुमार गुप्ता ,अंजार हुसैन,अजय बंसल,पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडे, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन, कैलाश सिंह, सुरेश सिंह, शिव कुमार गौतम, अभिनव भट्ट, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, काजल सिंह, सुनील कुमार सक्सेना, सचिन कुमार, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, आबिद हुसैन, मुश्तर अली, शहजादा सलीम, सुरबेंद्र पाल, अमरदीप सिंह, शादाब हुसैन, अकरम, वसीम, बाबू उर्फ मोहम्मद इस्लाम, मलिक अंसारी, अजय पाल, विशाल भारद्वाज, वासु सक्सेना, मोहम्मद इकबाल, मनीष प्रताप सिंह, कुलदीप नारायण त्यागी, पुष्प यादव, रणवीर सिंह, अभिषेक भटनागर, आसिफ सैफी, प्रतीक गोयल, अलका शर्मा, प्रभात सिंघल, देवांग वर्मा, पूनम सैनी, प्रदीप ठाकुर, सुमित मिश्रा,आशुतोष त्यागी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे |