भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट अक्सर यहां के खाने, संस्कृति और अलग-अलग जगहों को लेकर अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. लेकिन अमेरिकी फिल्ममेकर और ट्रैवलर माइक के साथ भारत आने के सिर्फ पांचवें दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी. माइक इन दिनों ओडिशा की यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें एक ग्रामीण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल के बेड से उन्होंने वीडियो बनाया और मजाकिया अंदाज में अपनी हालत के बारे में बताया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भारत के सरकारी अस्पताल में हुए उनके इलाज को लेकर चर्चा कर रहे हैं.