• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Program held at Hindu Samaj Party Yuva Morcha office on Bhagat Singh's birth anniversary, youth pledge to serve the nation*

भगत सिंह जयंती पर हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा कार्यालय में कार्यक्रम, युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प*

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा 

मुरादाबाद। आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगत सिंह जी के जयकारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचारों, साहस और देशप्रेम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है इस दौरान उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा भगत सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में प्रांशु जोशी, लखनदार सिंह, अजय ठाकुर, मनोज चना एडवोकेट, महेंद्र चौहान एडवोकेट, शरद सिंह, विमल शर्मा, अर्जुन ठाकुर, अनु ठाकुर, सौरभ ठाकुर, सनम सागर, सतीश मल्होत्रा, रवि चौधरी, राहुल चौधरी, आदित्य शर्मा, वैभव शर्मा, अरुण ठाकुर, अनु पाल, महावीर सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे। मुरादाबाद से पवन गुप्ता की रिपोर्ट