• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • AshwAshwini-Shivdayal pair registered their second consecutive win.i-Shivdayal pair registered their second consecutive win.

अश्वनी-शिवदयाल की जोड़ी ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत।

वाराणसी, 27 मई। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में इंग्लिशियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में चल रही पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष युगल वर्ग में अश्वनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने नूरैन खान-वैभव नारायण सिंह को 25-5, 25-7 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में अश्वनी मौर्य और प्रियांशु यादव की जोड़ी ने शाहिद जमाल-सूरज प्रसाद को संघर्षपूर्ण मैच में 22-5, 13-22, 19-10 से पराजित कर पहली जीत हासिल की। महिला युगल वर्ग में रितम्भरा और सौम्या यादव की जोड़ी ने जागृति सोनी-काव्या सेठ को 25-5, 24-6 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

प्रतियोगिता का संचालन प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा एवं आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में किया गया।