• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Ensure the benefits of schemes for the welfare of Scheduled Castes and Scheduled Tribes reach the intended beneficiaries: Ramesh Chandra Kunde.

अनुसूचित जाति-जनजाति हितों के लिए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: रमेश चन्द्र कुण्डे

वाराणसी,  उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में समाज कल्याण, पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

सदस्य ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद में हाथ से मैला उठाने वाले व्यक्तियों की संख्या शून्य है। अंत में सदस्य ने सभी विभागों को पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।