राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग में टीम रोलिंग फाइटर ने जीते 9 पदक

वाराणसी। रांची के खेलगांव में 17 से 21 जून तक आयोजित 12वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम रोलिंग फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक अपने नाम किए। टीम ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

लड्डू बॉक्सर ने 2 स्वर्ण, समीर पटेल ने 1 स्वर्ण व 1 रजत, जबकि सागर पटेल ने 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। निशदा रयुवंशी ने 2 कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कोच इंतजार मेहंदी, जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव एहसान उल हक (टीपू सुल्तान) सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी।