• Home
  • Uttar Pradesh
  • Jalaun
  • Today, a memorandum was submitted by the organization under the chairmanship of National Vice President Shrikant Upadhyay.

आज संगठन द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय की अध्यक्षता में एक ज्ञापन

माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश नामित सदर विधायक मनीष असीजा जी को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से उनको अवगत कराया है। कि आगरा निवासी स्वर्गीय देवेश शर्मा की थाना रामगढ़ क्षेत्र के लालपुर, जनपद फिरोजाबाद में षडयंत्र पूर्ण मुस्लिम परिवार द्वारा हत्या का प्रकरण अत्यंत गंभीर एवं हिन्दू समाज को झकझोर देने वाला है। व उक्त घटना से प्रतीत होता है। कि हत्यारोपियों को कानून का कतई भय नहीं था। और उक्त घटना से पूर्ण भारत में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता था। वह तो पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से शांति व्यवस्था कायम रही। अतः संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निम्नलिखित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।


1. मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं समयबद्ध जांच कराकर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध हत्या, षड्यंत की धारा के साथ NSA और UAPA व गैंगस्टर एक्ट में पाबंद कर कार्यवाही की जाएं। 

2. हत्यारोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र की कार्रवाई एवं विधिसम्मत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाए।

3. आगरा निवासी स्वर्गीय देवेश शर्मा के परिवार को ₹50,00,000 (पचास लाख रुपये) की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए।

4. पीड़ित परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी अथवा समकक्ष पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।

5. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को शीघ्र एवं मृत्यु दंड दिलाया जाए।

6. पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि उन पर किसी प्रकार का दबाव या धमकी से डराया न जा सके। ज्ञापन में नितिन शर्मा, आनन्द शर्मा , प्रदेश गुप्ता, यतेंद्र चक उर्फ पिंकी चक, गौरव शर्मा, आरिफ खान , असलम खान, आदि उपस्थित रहे।