लखनऊ | 8 अप्रैल 2026
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अमर रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय (7-कालिदास मार्ग) पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंकिम चंद्र की राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं आज भी जन-जन में देशप्रेम, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना की भावना को जागृत करती हैं। उन्होंने उन्हें महान साहित्यकार, उपन्यासकार, निबंधकार एवं समाज सुधारक बताते हुए आधुनिक बांग्ला साहित्य का जनक बताया। उन्होंने कहा कि उनका लिखा हुआ ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का सशक्त माध्यम बना और आज भी हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की भावना को प्रज्ज्वलित करता है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा मिल सके।
👉 पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
👉 ‘वंदे मातरम्’ को बताया राष्ट्रभक्ति का मंत्र
👉 नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
📰 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंख नाद हिंदी दैनिक | हिंदी साप्ताहिक | हिंदी मासिक पत्रिका एवं न्यूज लाइव टीवी चैनल