वाराणसी, प्रगतिशील खटीक कल्याण समिति, टकटकपुर, वाराणसी के तत्वावधान में सोमवार को पूर्वांचल पब्लिक स्कूल, पैगम्बरपुर, सारनाथ में प्रबन्ध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया मंजुलाल सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर एवं दिलीप सोनकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चयनित पदाधिकारियों में राजकुमार सोनकर (सर जी) को पुनः अध्यक्ष, सचितानन्द सोनकर को उपाध्यक्ष, मनोज सागर को प्रबन्धक, बाबू लाल को कोषाध्यक्ष तथा सदस्य के रूप में कल्लूराम सोनकर, मिश्रीलाल सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर एवं प्यारेलाल सोनकर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें सदाफल, शंकर सोनकर, प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद, संजय सोनकर, श्याम नारायण, बाकेलाल सोनकर, रजत सोनकर, भरतलाल सोनकर एवं रामेश्वरी सोनकर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
राजकुमार सोनकर के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान, एकता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।