रामपुर। उत्तर प्रदेश/ जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन और पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोडीन सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद किया गया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सख्ती की चर्चा जोरों पर है।