वाराणसी। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UPRSA) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 14वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए वाराणसी जनपद के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार को सनबीम स्कूल, मुगलसराय में सम्पन्न हुआ। ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस अवसर पर खेल अध्यापिका रेनू सिंह ने मुख्य अतिथि UPRSA के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मोहिउद्दीन एवं अजमल अहमद का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में अभिषेक शर्मा, इंतजार मेहंदी, सतीश मिश्रा, एहतेशाम शेख, विवेक डोगरा, प्रशांत गौंड, रेखा मौर्य एवं सोनम गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ी: अथर्व माहेश्वरी, आकर्ष श्रेष्ठ, अनिकेत पाण्डेय, दीपायन, देवांश जोशी दास, यथार्थ शाही, समर्थ मिश्रा, युवान सिंह, यतिन दयावान, मुस्तफा अबन खान, ज्योतिर्मय देवनाथ, अंशुमान गिरी, विनायक गुप्ता, नमीष मिश्रा, अक्षदीप उपाध्याय, प्रांजल यादव, नित्यांश शर्मा, दक्ष, शिवाय शंकर सिंह, गतिक सिंह, कविश मिश्रा, शिवेश कुमार, फ़रज़म हुसैन, आश्मान कोहला, रईस अहमद, हमजा निजामुद्दीन खान एवं मनवीर सोनकर का चयन हुआ बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी: वृद्धि माहेश्वरी, रूबल सिंह, केशरी गोस्वामी, निहिरा त्रिपाठी, इशिका उपाध्याय, ट्विंकल, ध्रुवी त्रिपाठी, निषिधा रघुवंशी, त्रिशा, कृतिका गुप्ता, अद्विका पेशवानी, तृषा गोस्वामी, आशी सिंह, अर्चना उपाध्याय, पावनी एवं ट्विंकल का चयन किया गया वाराणसी समन्वयक एहसानुल हक (टिपू सुल्तान) ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। UPRSA की ओर से ट्रायल के लिए विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर सनबीम स्कूल की डायरेक्टर श्वेता कनोडिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया।