राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से
अंकुश सिंह जी को संगठन मंत्री, युवा प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।
अंकुश सिंह जी का योगदान और नई भूमिका अंकुश सिंह जी लंबे समय से युवा जागरण, संगठन निर्माण, समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से युवा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश
“अंकुश सिंह जी जैसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता का संगठन मंत्री के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनका नेतृत्व युवा शक्ति को संगठित कर संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।”
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में युवा जागरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ परिवार एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अंकुश सिंह जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।