इनरव्हील क्लब ऑफ सृष्टि का स्थापना एवं पदग्रहण समारोह संपन्न

वाराणसी। विश्व के सबसे बड़े महिला स्वयंसेवी संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ सृष्टि (डिस्ट्रिक्ट-312, चार्टर संख्या-5944) का स्थापना एवं पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील की थीम "Grow & Flourish" को अपनाते हुए समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी में प्रियंका यादव ने क्लब अध्यक्ष तथा स्नेहा गुप्ता ने क्लब सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील की अध्यक्ष इंगेलॉग विंडहम, एसोसिएशन अध्यक्ष विनुथा हरिश तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के नेतृत्व एवं प्रेरणादायी संदेशों को साझा किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं एवं आमंत्रित अतिथियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सत्र में क्लब समाजहित एवं सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।समारोह में जयंती सावंत, राशि खरे, यामिनी अग्रवाल, छवि अग्रवाल, स्नेह भसीन, सुधा श्रीवास्तव, सोनिया शाह, ज्योति गुप्ता, दीपिका, वंदना, सरोजनी, प्रतिभा, सुनीता, शशि सहित क्लब की अनेक सदस्याएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।