स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज, गोविन्द नगर में मातृ दिवस का भव्य आयोजन

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी मिला सम्मान

कानपुर, उत्तर प्रदेश। सोमवार को स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज, गोविन्द नगर, कानपुर में सीनियर विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा "MOTHER'S DAY" -4th धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कमर सुल्ताना (प्रभारी महिला थाना, कानपुर), श्रीमती इला बाजपेई (समाज सेविका), श्रीमती संगीता (सांस्कृतिक अध्यक्षा, बुन्देलखण्ड) एवं श्रीमती अल्का कालड़ा (समाज सेविका एवं महिला थाना काउन्सलर) को विद्यालय संचालक सुशील कुमार, अध्यक्षा श्रीमती शकुन्तला देवी मल्होत्रा, सचिव गिरीश मल्होत्रा, प्रधानाचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव तथा सौमिल मल्होत्रा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं उपहार देकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संचालक सुशील कुमार जी ने अपनी परम पूज्यनीय माता स्वर्गीय धीरजा देवी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया, और माताओं को बताया कि वे भविष्य की निर्माणकर्ता हैं, उन सभी माताओं को हम सब नमन करते हैं, तत्पश्चात रिबन काटकर माताओं को तिलक लगाया गया एवं फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया तथा सभी को बैच एवं मुकुट लगाया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड देकर माताओं का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात माताओं को Housie Game एवं Surprise Game खिलाया गया। मुख्य अतिथियों ने बताया कि मातायें भविष्य की निर्माणकर्ता है और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद दिया। उसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में आने वाली माताओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। माताओं ने विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। उसके बाद लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली माताओं को विद्यालय संचालक श्री सुशील कुमार द्वारा उनका अभिनदंन किया। तत्पश्चात हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तम अंक में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं में मिष्ठी सिंह-91, माधव द्विवेदी-90, अंतरा सिंह एवं कृष्णा सोनी-89, दिव्यांशी नेगी-88, स्नेहा साहू एवं शनि-85, दृष्टि विश्वकर्मा-83, अंकिता गेरा-82, आकाश-81, देव श्रीवास्तव एवं आयुषी मौर्या 80, शिवानी सिंह, करन, नैतिक कुमार एवं नमन गुप्ता- 79, सुजाता मेहता, वंश पाण्डे एवं कार्तिकेय कुशवाहा-78, बबली, कृष्णा शुक्ला एवं देव प्रताप -77, लक्ष्मी सोनी एवं अर्पित पाण्डे -76 तथा शिवी शर्मा 75 प्रतिशत को संचालक सुशील कुमार द्वारा सम्मानित किया गया एवं छात्र/छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात विद्यालय संचालक सुशील कुमार, अध्यक्षा श्रीमती शकुन्तला देवी मल्होत्रा, प्रधानाचार्या सुश्री प्रेमलता श्रीवास्तव, सचिव गिरीश मल्होत्रा और सौमिल मल्होत्रा ने सभी माताओं को धन्यवाद दिया, तत्पश्चात अध्यापक में चन्द्रपाल अरोड़ा, विकान्त लोरेन्जो, हर्षजीत साहू, जयकिशन परिहार, आनंद शुक्ला, अक्षय यादव एवं तथा अध्यापिकाओं में श्रीमती चन्द्रप्रभा शुक्ला, श्रीमती रंजना पाल, श्रीमती सुनीता वर्मा, श्रीमती अनीता खरे, श्रीमती तनु ग्रोवर, श्रीमती सारका अरशद, श्रीमती अर्चना शुक्ला आदि ने सभी बच्चों की माताओं को धन्यवाद दिया, और अन्त में लकी ड्रा से कार्यक्रम का समापन किया गया और समस्त उपस्थित लोगों को जलपान कराया गया। सभी माताओं से कहा कि भविष्य में विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम होते रहेगें जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साहवर्धन होगा। सभी के सहयोग के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।