राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद के मथुरा-वृंदावन ब्यूरो चीफ डॉ. ललित अग्रवाल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी एवं संपादक, शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल की ओर से भी डॉ. ललित अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीष दिया गया। संदेश में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि वे इसी प्रकार संगठन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहें।
डॉ. ललित अग्रवाल जी अपने सरल स्वभाव, कर्मठता एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और समाजहित में कार्य कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन प्रदान करें तथा वे निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।