उन्नाव ।ग्राम सभा बल्लपुरवा ग्राम चीते पुरवा में आजाद समाज पार्टी काशीराम फ्रंटल कमेटी जनपद उन्नाव की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया गया मुख्य अतिथि विनोद गौतम लखनऊ मंडल प्रभारी मौजूद रहे जनपद उन्नाव के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक नरेश गौतम जिला संयोजक जनपद उन्नाव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और अन्य दलों को छोड़कर के मजबूती से चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व मे दामन थामा
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में विनोद गौतम लखनऊ मंडल प्रभारी ने कहा कि अगर व्यवस्था को परिवर्तन करना है तो आपको सत्ता की जरूरत है अगर आप समाज में बदलाव चाहते हैं तो आपको आजाद समाज पार्टी की सरकार बनानी है और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है
भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है किसान कमेरा समाज की समस्या सामाधान नहीं हो पा रही है। युवा बेरोजगार घूम रहा है सरकार से दुःखी हो कर आत्म हत्या के लिए मजबूर है। अल्प संख्यक समाज का उत्पीड़न धर्म के नाम पर हो रहा है। इस मौके पर सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।