• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Large-scale induction of people into the Lok Janshakti Party (Ramvilas) strengthens the organization.

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) में बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना, संगठन को मिली मजबूती

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मिशन-2027 अभियान के तहत कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गुरु प्रसाद राणा ने की, जबकि संचालन महानगर प्रवक्ता काशीनाथ पाण्डेय ने किया। आयोजन श्रीमती सुमन सिंह एवं शाश्वत तिवारी के संयोजन में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि इस सदस्यता अभियान से वाराणसी महानगर और पूर्वांचल में संगठन को और मजबूती मिलेगी।