रामपुर। उत्तर प्रदेश/सामाजिक सेवा के अपने सतत् संकल्प को निभाते हुए लायंस क्लब रामपुर चिराग द्वारा मदर्स डे के शुभ अवसर पर 10 मई की शाम को कुष्ट आश्रम जाकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिराग क्लब की संस्थापक लायन सरिता विश्नोई और क्लब की पदाधिकारी लायन सुधा अधिकारी ने कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा भाव के साथ कुष्टआश्रम जाकर उन लोगों को जूस की बोतल, बिस्कुट के पैकेट, फल और समोसे वितरित किये। जिसको पाकर वहाँ मौजूद बच्चो और महिलाओ के चेहरे खिल उठे और सबके चेहरे ओर प्यारी सी मुस्कान आ गयी. वहां मौजूद बुजुर्गो ने क्लब के पदाधिकारियों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया! और भोलेनाथ के भजन गाये और भोले के जयकारे लगाए l
क्लब के सभी मेंबर्स की यही कोशिश रहती हैं कि जो भी परेशान हाल है उन सबको कुछ खुशियाँ बाट पाए l कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी श्री चंद्र मोहन विश्नोई, डॉक्टर अमित अधिकारी आदि भी शामिल रहे। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब चिराग समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य करता रहेगा। स्थानीय नागरिकों ने क्लब की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लायंस क्लब रामपुर चिराग इंटरनेशनल