केनरा बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित

 लखनऊ। केनरा बैंक लखनऊ अंचल कार्यालय के स्टाफ प्रशिक्षण केंद्र में केनरा बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उप महासचिव  एस. के. घई ने की।

बैठक में केनरा बैंक के व्यापारिक विकास एवं प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बैंक के लो-कॉस्ट डिपॉजिट (CASA) को बढ़ाने, नए ग्राहकों को बैंक से जोड़ने तथा वर्तमान ग्राहकों के साथ व्यावसायिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

आंचल लखनऊ  के प्रमुख एवं महाप्रबंधक अजीत मिश्रा जीने दीप दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने इस बात पर जोर भी दिया कि आप सभी इस बैंक की नई है और जब भी आप लोग शाखा में विजिट करें आज के नए युवा पीढ़ी को आशीर्वाद दें और बैंक के कल्चर के बारे में सिखाएं। आंचल प्रमुख अजीत मिश्रा जी ने बैंक की ओर से सभी सेवानिवृत अधिकारियों को गिफ्ट प्रदान किया।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी अपने लंबे बैंकिंग अनुभव, सामाजिक संपर्कों एवं व्यावसायिक संबंधों के माध्यम से बैंक के व्यवसाय विकास में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकते हैं। सदस्यों से बैंक के डिपॉजिट बेस को मजबूत करने तथा विशेष रूप से लो-कॉस्ट डिपॉजिट बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति की जानकारी भी साझा की गई। सदस्यों को उन लंबित मुद्दों के बारे में अवगत कराया गया जिनका समाधान हो चुका है, साथ ही उन विषयों पर भी चर्चा की गई जिनका समाधान अभी शेष है और जिनके लिए एसोसिएशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बैंक के विकास में सक्रिय सहयोग देने तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के हितों से संबंधित लंबित मुद्दों के समाधान के लिए एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। केनरा बैंक सेवानिवृत अधिकारी संगठन के उप महासचिव एस के घई ने और आंचल प्रमुख अजीत मिश्रा जी ने उन अधिकारियों को सम्मानित किया जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की और समाज की सेवा में लगे हैं।

 पदक पाने वाले सेवानिवृत अधिकारियों ने जिन क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है उनके नाम निम्न है:

1. वाई के गुप्ता जी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए।

2. अजय स्वरूप को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए। 

3. सरदार अमरजीत सिंह जी को सामाजिक सेवा और गरीबों की मदद के लिए।

4. बैंक के पूर्व महाप्रबंधक अभय कुमार जी को शिक्षण संस्था चलाने के लिए। 

5. सर्व मित्र भट्ट को सामाजिक सेवा एवं प्रनिक हीलिंग कार्यों के लिए।

6. इसके अलावा  आर एन प्रसाद, सैमुअल सिंह, अरुण श्रीवास्तव, अमरेश चंद्र मिश्रा, राजेश सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, राजेश पंत, प्रेम कांत उपाध्याय तथा बीके सक्सेना के नाम शामिल है।

बैठक में बैंक के 50 से अधिक सेवानिवृत अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का समापन आपसी सहयोग, संगठनात्मक एकता तथा केनरा बैंक की निरंतर प्रगति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।