मुरादाबाद उत्तर प्रदेश /जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पेसिया एवं रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों से जनगणना को लेकर अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण शुरू हो चुका है। 7 मई से हाउस लिस्टिंग एवं गणना का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो।