वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से रविवार को शिवपुर स्थित राघवराम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज में ‘साक्षरता अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वयस्कों को शिक्षा से जोड़ना और समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद कुमार बग्गी, प्रबंधक राघवराम बालिका इंटर कॉलेज रहे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन डॉ. अश्वनी टंडन एवं रोटेरियन दिनेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के वयस्क साक्षरता अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया कार्यक्रम में रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के अध्यक्ष रोटेरियन शशांक अग्रवाल, चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन दीपक अग्रवाल, सचिव रोटेरियन प्रदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन अशोक अरोड़ा तथा क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन दीपक माली सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत देश में वयस्कों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए साक्षरता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।