पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में लखनऊ स्थित गौ सेवा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदूवादी नेता पंडित हृदेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष — राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह विजय राष्ट्रवादी विचारधारा, सनातन संस्कृति और जनसेवा की नीतियों की जीत है।
पंडित हृदेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सदैव गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आने वाले समय में और अधिक सक्रिय होकर जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को उत्सव के रूप में मनाया।