• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The end of appeasement politics, BJP will again form the government with a thumping majority in 2027: Mukhtar Abbas Naqvi

तुष्टिकरण की राजनीति का अंत, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर/ उत्तर प्रदेश/भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का द्वितीय दिवस एवं भव्य समापन अत्यंत उत्साह, अनुशासन, वैचारिक ऊर्जा एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ संपन्न हुआ। 

पूरे प्रशिक्षण अभियान के दौरान  कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में अद्भुत जोश एवं उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक सत्र में कार्यकर्ताओं ने गंभीरता, अनुशासन एवं संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया। प्रशिक्षण स्थल पर सुबह से लेकर समापन तक भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संस्कृति, कार्यपद्धति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः काल रात्रि विश्राम में रुके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शाखा एवं योग कार्यक्रम के साथ हुई। शाखा में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया, वहीं योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण पर बल दिया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद एवं विश्राम कार्यक्रम में सहभागिता की।

दूसरे दिन के प्रथम सत्र को उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री आदरणीय श्री बलदेव सिंह औलख जी ने *सरकार की उपलब्धियों विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री श्री जगपाल सिंह यादव जी ने की।

दूसरे सत्र को विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री जयपाल सिंह व्यस्त जी ने संबोधित किया। उनका विषय “विचार परिवार” रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रवादी संगठनों की विचारधारा, समाज जीवन में उनके योगदान तथा संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विचार एवं संस्कार के आधार पर समाज को जोड़ने का कार्य करता है। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री श्री रविंद्र सिंह रवि जी ने की।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री आदरणीय हरजिंदर ने संबोधित किया। उनका विषय “व्यावहारिक सत्र” रहा। उन्होंने संगठनात्मक व्यवहार, जनसंपर्क, कार्यकर्ता संवाद एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की व्यावहारिक बारीकियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है।

प्रशिक्षण महाअभियान के छठे एवं अंतिम सत्र को आज रामपुर में  पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संवैधानिक पंथनिरपेक्षता की प्रतिबद्धता ने भाजपा को सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बनाया है, भाजपा के विस्तार को भारत के विकास के साथ जोड़ा है।

श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस निर्मित, निर्देशित 'वोट चोरी' का हॉरर हंगामा जनता के बीच टायं टायं फिस हो रहा है। प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने की सनक पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव में धराशाई हुई है। आगे उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी। आज भाजपा और सहयोगी दलों का भारत में 78% आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वस्त फहरा रहा है, जनता का जनादेश भाजपा के सुशासन के संकल्प और सनातन के सम्मान का परिणाम है।