• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The officials of the Industry Trade Delegation gathered from Tilak Nagar Colony office and reached the Collectorate.

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी तिलक नगर कॉलोनी कार्यालय से इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

रामपुर ।वहां पहुंचकर व्यापारी साथी व पदाधिकारी ने नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाए और एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिक राम जी को सोपा इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा की समस्याओं व व्यापार वृद्धि आर्थिक विकास व प्रगति व शहर के रोजगार के विकास के संबंध में व्यापार मंडल द्वारा लगातार अनुरोध कर पूर्ण सहमति के साथ अवगत करा चुका है लेकिन  नगर पालिका परिषद रामपुर लापरवाही व गंभीरपूर्वक जनता व व्यापारी समाज की समस्या को अनदेखी कर समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रही है जिससे शहर का विकास रुक रहा है जिसमें मुख्य 24 करोड़ 96 लाख की लागत से तैयार बापू माल जो की 13 वर्ष से तैयार कंप्लीट है उसे नगर पालिका द्वारा गंभीरता पूर्वक शुरू कराया नहीं गया है ताकि शहर का विकास ठप हो रहा है हाउस टैक्स  व वॉटर टैक्स को 50 गुना बढ़ाकर आम जनता व्यापारी समाज को भारी तादाद में नोटिस बांट दिए गए हैं जो के नियम अनुसार उचित नहीं है इस पर 50 गुना की रोक लगाया जाना जरूरी है  हामिद स्कूल के सामने बना डिवाइडर बहुत ही छोटी और पतली सड़क पर मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध लगा दिया गया है जिससे जाम की समस्या व दुर्घटना होकर जनता के चोट लग रही हैं इसको भी हटाया जाना आवश्यक है रामपुर की जनता का व्यापारी समाज हित में विकास प्रगति और बेरोजगारी दूर करने व मजबूत करने हेतु इन समस्याओं का समाधान होना भी अत्यंत आवश्यक है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ,युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ,प्रदेश मंत्री पप्पू खान, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक , संरक्षक शाहिद मामू, दिलशाद हुसैन  बाबू का टायर वाले  जिला उपाध्यक्ष, एवं प्रदेश संगठन मंत्री फहीम अहमद, रमेश सैनी, कन्हैया लाल पटवा आसिफ उल्ला खान, शराफत , हंसराज अरोरा ,बाबर खान, प्रवीण गुर्जर, सोहेल खान, संगठन मंत्री सीबू खान  आदि सैकड़ो की संख्या  में व्यापारी साथी पदाधिकारी मौजूद रहे