आज दिनांक 12जुलाई 2026 को बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के प्रांगण में उत्तर प्रदेश शासन के उद्यान विभाग के निदेशक डॉ बी0पी0 राम , जिला उद्यान अधिकारी डॉ डी पी सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक दिलीप कुमार एवं प्रभारी उद्यान बी के टी रमेश यादव आदि के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ अध्यापक राजेश मिश्रा पन्ना लाल गुप्ता अनिल कुमार गौतम, रामजी अजय कुमार एवं समस्त कर्मचारी। विद्यालय के विज्ञान अध्यापक एवं यूको क्लब प्रभारी शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह के विशेष सहयोग से बड़ी संख्या में छात्र छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने शिक्षको आए आंगन्तुको के साथ एक पेड़ मां के नाम ऱोपित किया। शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने बच्चों को पर्यावरण के सम्बन्ध में जागरूक किया और बताया कि पेड़ हमारे लिए क्यों आवश्यक है।
और पेड़ों को संरक्षित करने के लिए हमें क्या करना चाहिए विस्तार से जानकारी दी तो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने लगाए पेड़ मां के नाम की जिम्मेदारी भी ली। शिक्षक के माध्यम से बच्चों ने संकल्प लिए कि हम अपना विद्यालय हरा भरा पौधों से बनाएंगे।