हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद हाथरस में महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 11 मई को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार भवन, गोमती नगर, लखनऊ के सदस्य सचिव के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या रेनू गौड़ द्वारा जनसुनवाई की जाएगी। यह बैठक 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में आयोजित होगी। जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने प्रार्थना पत्र सहित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।