रामपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराधी एवं अपराध के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद रामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.04.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 02 नफर अभि0गण 1.सोनू खा पुत्र रफीक खां निवासी मोलवी की साहाब की इजारत बरेली गेट थाना सिविल लाइन हाल पता - ताशका का मजरा शाकिर भाई की मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर 2. विक्की समी पुत्र जाहिद निवासी घेर हजरत नूर खां बरेली गेट थाना गंज जनपद रामपुर को कपडा मील स्टेडियम के पास से मय एक अदद तमंचा 12 बोर , 02 जिंदा कारतूस 12 बोर , एक अदद चाकू एंव 01 अदद मोटर साइकिल बजाज पलशर रंग लाल व काला रजि0 सं0 DL3SFS1633 ( सम्वन्धित एफआईआऱ नं0 023220 थाना न्यू फ्रेन्डस कालोनी साउट इस्ट दिल्ली) के साथ समय 00.05 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 190/2026 धारा 317(2) बीएनएस व धारा 03/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभि0गणो को बाद मेडिकल मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।