• Home
  • Uttar Pradesh
  • Gorakhpur
  • International drug smuggler arrested, hashish worth Rs 20 lakh recovered, major success in joint operation by STF and Gorakhpur police

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की चरस बरामद,एसटीएफ और गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

सनी शाह / उत्तर प्रदेश एसटीएफ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ और गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये कीमत की 4 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानचंद्र पुत्र बदाऊ निवासी मुजाहिदपुर सरैया थाना हयातनगर जनपद संभल के रूप में हुई है। आरोपी को गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोब बंधा मोड़ के पास थाना बेलीपार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया एसटीएफ के अनुसार काफी समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने निगरानी बढ़ाई और कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 किलो अवैध चरस, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और 1090 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका गिरोह नेपाल से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। बरामद चरस बिहार के रास्ते गोरखपुर लाई गई थी, जिसे कानपुर और अन्य जिलों में पहुंचाया जाना था। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।