*लोकेशन रामपुर*
*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट*
रामपुर / मुरादाबाद। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के मामले में शुक्रवार को मुरादाबाद मंडलायुक्त न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने रामपुर के जिलाधिकारी से यूनिवर्सिटी के नक्शे मंगाए जाने की मांग की कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की इस मांग को स्वीकार कर लिया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि सबसे पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन को यह साबित करना होगा कि निर्माण के समय संबंधित नक्शे रामपुर के जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए गए थे गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। इसी आदेश को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मंडलायुक्त न्यायालय में चुनौती दी है।
बाइट अधिवकता मुरादाबाद