●मानक योजना 2026 में नामांकन की अन्तिम तिथि में विस्तार करते हुए 10 अक्टूबर 2026अब तक लखनऊ मण्डल प्रदेश में बढ़त बनाये हुए है-डॉ दिनेश कुमार
●लखनऊ मण्डल से अब तक कुल 28485 (अठाइस हज़ार चार सौ पचासी)
नामांकन
●10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक नामांकन की अन्तिम तिथि निर्धारित,मात्र 5 दिन शेष
इंस्पायर मॉनक योजना 2026 में नामांकन को लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल की अध्यक्षता में जल्द ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की जाएगी,आज लखनऊ मण्डल के 6 जिलों लखनऊ,सीतापुर,हरदोई,लखीमपुर खीरी, उन्नाव व रायबरेली से अब तक किये जा चुके कुल नामांकन की जानकारी ली गयी
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई से प्रारम्भ हुए इंस्पायर मानक योजना में विद्यार्थियों के नामांकन शुरुआत में धीमी रही किन्तु जे डी लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मण्डल के सभी जिलों से योजना में अधिक से अधिक उत्कृष्ट मौलिक विचारों के नामांकन के लिए लगातार समीक्षा की जाने लगी जिसके परिणाम स्वरूप नामांकन की दृष्टि से अब तक प्रदेश में लखनऊ मण्डल द्वारा सर्वाधिक नामांकन किया जा चुका है
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज तक
लखनऊ जनपद से कुल 6546 नामांकन
हरदोई जनपद से कुल 5564 नामांकन
लखीमपुर खीरी जनपद से कुल 5414 नामांकन
उन्नाव जनपद से कुल 4608 नामांकन
सीतापुर जनपद से कुल 4135 नामांकन
रायबरेली जनपद से कुल 2218 नामांकन
इस प्रकार लखनऊ मण्डल से अब तक कुल 28485 (अठाइस हज़ार चार सौ पचासी)
नामांकन किये जा चुके हैं
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा इंस्पायर की मध्यरात्रि तक कर दिया है जिसमें अब किसी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा
●संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को बचे हुए दिनों में अधिक से अधिक नामांकन करने के पुनः निर्देश दे दिए हैं
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को शिक्षा निदेशक मध्यामिक की अध्यक्षता में इंस्पायर मानक योजना 2026 में लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों द्वारा किये गए नामांकन की ऑनलाइन समीक्षा प्रस्तावित है