लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद बांदा में समूचे हिंदुस्तान में संविधान निर्माता भारत रत्न आंबेडकर की जयंती विभिन्न स्थानों में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बांदा जनपद में समाजवादी वादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने अर्जुनाह गांव में प्रभात फेरी निकाली जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे साथ ही श्योढा , दुर्गापुर ,बड़ोखर बुजुर्ग मे शेखर शर्मा वरिष्ठ सपा नेता ने कार्यक्रम का आयोजन किया और महिलाओं को साड़ी पुरुषों को कुर्ता पैंट के कपड़े वितरित किए साथ में नीलम गुप्ता के द्वारा घूरी में भी जयंती मनाई गई जिसमें कर्मठ नेता नीलम गुप्ता ने सभी कार्यक्रमों को संबोधित किया उन्होंने ने आंबेडकर की जीवनी में विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि भीमराव अंबेडकर का मूल उपनाम सकपाल था जो मध्यप्रदेश के महू में जन्मे थे उनके पिता ने गांव अम्बाडवे के आधार पर अंबावडेकर लिखाया जिससे उन्हें आंबेडकर कहा जाने लगा, डॉ भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार है जिन्होंने समाज को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया, समाज में व्यापक छुआछूत और समाज में व्यापक भेदभाव से से वो बड़े दुखी थे। उन्होंने हार नहीं मानी और लंदन जा कर उन्होंने डॉक्टरेट की चार चार डिग्रियां ली और भारत आ कर संविधान रचा ओर देश को एकता और समानता के सूत्र में पिरोया,पिछड़ों,महिलाओं और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और श्रम सुधारों के लिए काम किया,दलित और पिछड़ों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया अपने अंदाज के लिए लोकप्रिय नीलम ने कहा आज सभी लोग साथ उठा कर प्रण ले कि संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और 2027 में समाजवादी सरकार बनाएंगे देश संविधान से चलेगा और जो व्यवस्था उसे तोड़ मरोड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आने वाले 2027 के चुनाव के लिए उन्हें आवाह्न किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार को लाना है और संविधान बचाना है उनके आदर्श हमे न्यायपूर्ण राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते है।
उन्होंने बताया जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देना हम सब का कर्तव्य है साथ जिला महासचिव एजाज़ खान अपने संबोधन में कहा हम सबको एक होकर 2027 में उत्तर प्रदेश की सरकार बनानी है वही अपने वक्तव्य में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हम सबको अपना एक-एक बूथ मजबूत करके बांदा से विधायक जीताकर लखनऊ भेजने का काम करेंगे आज के सभी कार्यक्रमों का कुशन संचालन विधानसभा के महासचिव रवि दिवाकर ने किया जिसमें से सर्व श्री पूर्व कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, राजू गुप्ता सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र यादव सेक्टर अध्यक्ष पंकज यादव मूर्तध्वज खुराना जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा रामचंद्र गुप्ता बबलू श्रीवाश सेक्टर अध्यक्ष सुधीर यादव बूथ प्रभारी धीरेन्द्र यादव बूथ अध्यक्ष कैलाश गौतम सभी जगह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नेता गण उपस्थित रहे।