मुरादाबाद। शासन के निर्देशानुसार विकास खंड कुंदरकी और मुंडापांडे के विभिन्न ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने इन चौपालों का शुभारंभ किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना, विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, विकास खंड कुंदरकी के ग्राम इमरतपुर उद्यो तथा विकास खंड मुंडापांडे के ग्राम अक्का डीलारी और वीरपुर वरियार में आयोजित इन चौपालों में विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया।उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और न्यायोचित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ अपने संबोधन में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता से मिले। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "खुशहाल गांव और सशक्त ग्रामीण ही हमारी प्राथमिकता हैं, मौके पर ही हुआ शिकायतों का समाधान ग्राम चौपाल के दौरान विभिन्न कल्याणकारी कार्यों को गति दी गई।
पेंशन योजना:- अनेक व्यक्तियों के विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन भरवाए गए।
विद्युत विभाग:- बिजली मीटर से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
फार्मर रजिस्ट्री:- किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराई गई,।
इन विभागों की रही उपस्थिति:- चौपाल में स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व, पूर्ति, कृषि, विद्युत, पुलिस और महिला एवं बाल कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, लेखपाल निक्की कुमारी, सीएचओ विशेष कुमार, विवेक कुमार, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, विजेंद्र चौधरी, इरशाद खान, राकेश कश्यप, राजवीर सिंह, जिला मंत्री ज्योति वाल्मीकि, मुदित त्यागी, अंकित चौहान, बबलू प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, केपी सिंह, उस्मान अली और विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।