नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों एवं जिला-शहर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी के नेतृत्व मंे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला एवं ब्लाक और निचले स्तर तक की कमेटियों के बारे में विचार विर्मश किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस की सम्पत्तियों का कैसे मानचित्रीकरण करना है, सम्पत्तियों की कैसे पहचान की जाए तथा उनका बेहतर डक्यूमेंटेशन किया जाए इस पर चर्चा की गयी। इसके अलावा उ0प्र0 के महत्वपूर्ण राजनैतिक, सामाजिक आर्थिक और सरकार के कार्यों से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गयी। किसानों, युवा, महिला, दलित, पिछड़े, आदिवासी वर्ग के लोगों के बारे में तथा निजी क्षेत्र के कर्मचारी, छात्र, बेरोजगार युवा और जो लोग गरीबी रेखा के स्तर पर जीवन यापन कर रहे हैं हैं उसके विषय में चर्चा की गयी।

बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता पर लिये जाने, उसका बेहतर प्रचार-प्रसार करने, जनसभाएं, प्रदर्शन, प्रेसवार्ता, सोशल मीडिया, आउटरीच और दूसरे संवैधानिक तरीकों से आगे बढ़ने पर विचार विमर्श किया गया।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चल रहे कार्यक्रम और आने वाले भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और अन्य संगठनात्मक मुद्दांे पर चर्चा हुई। बैठक में इस बिन्दु पर भी चर्चा की गयी जो जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्वपूर्ण निर्देश हैं उसे संगठन के स्तर पर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावशाली तरीके से कैसे लागू किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया। राजनीतिक, संगठनात्मक एवं उ0प्र0 के सामने संचार से जुड़े मुद्दों पर जो चुनौतियां हैं उनको कैसे हल किया जाए इस विषय पर पर गहन विचार-विमर्श किया गया। समन्वय में कहीं अगर दूरी है, कांग्रेस के कैडर को मोबलाइज करने के लिए बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी के विचारों को पहुंचाने के लिए आम जनता में कांग्रेस की छवि को और अधिक बेहतर बनाने के लिए, जो सामाजिक मुद्दों पर कांग्रेस का अपना संगठन बनाना है, इन सबका समयबद्ध रोड मैप बनाकर संगठन को मजबूत करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने के लिए इन सभी मुद्दों को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के अंत में कमेटी के सभी सदस्यगणांें से विचार विमर्श के बाद श्री राजेन्द्र पाल गौतम एवं श्री अजय राय जी ने अपना विचार सभी के सामने रखा और उपरोक्त सभी मुद्दों और चुनौतियों को मजबूती के साथ सामना करने के लिए अपने सुझाव दिए।

बैठक में राष्ट्रीय सचिवगण श्री धीरज गुर्जर, श्री राजेश तिवारी एवं श्री तौकीर आलम, सांसद श्री के0एल0 शर्मा, श्री तनुज पुनिया एवं श्री उज्जवल रमण सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रजलाल खाबरी, विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद कु0 दानिश अली, पूर्व एमएलसी श्री दीपक सिंह एवं श्री विवेक बंसल, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर, पूर्व विधायक श्री भगौती चौधरी, पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे, श्रीमती ममता चौधरी, श्रीमती शहला अहरारी, डा0 प्रमोद पाण्डेय, सुश्री करिश्मा कपूर आदि सदस्यगण मौजूद रहे। 

इसके उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई तदुपरान्त सायं जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक हुई।

इन बैठकों में प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया।