• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Sampoorna Samadhan Diwas was organised in Tehsil Rajapur under the chairmanship of Chitrakoot District Magistrate and Superintendent of Police Chitrakoot.

चित्रकूट जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में तहसील राजापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

आज दिनाँक 18.04.2026 को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता,तहसील सभागार राजापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जमीन सम्बन्धित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाये।