• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hathras
  • Today, the 135th birth anniversary of Constitution maker Bhimrao Ambedkar was celebrated with great reverence and enthusiasm.

आज संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई |

हाथरस। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में  लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर  शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई,  जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लियाप्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।


इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई हैप्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे |