बुधवार को सटीक जानकारी मिलने पर वह बच्चों के साथ बताए गए मकान पर पहुंच गई। दरवाजा खुलते ही पति दूसरी महिला के साथ मिला, जिसके बाद पहले जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद सड़क पर पहुंच गया और गुस्साई पत्नी व बच्चों ने बीच सड़क पर चप्पलों से पति की पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा।